02 August 2015

02 अगस्‍त 15 को माझी समाज के कार्मचारियों की बैठक सतना में संपन्‍न

माझी समाज महासंघ के तत्‍वाधान में दो अगस्‍त को माझी समाज  के कर्मचारियाें की एक अावश्‍यक बैठक सतना में ली गई। बैठक की अध्‍यक्षता प्रदेशाध्‍यक्ष श्री सुनील कश्‍यप ने की। बैठक में  हाल में  ही माझी समाज के कर्मचारियों के विरूदध विधान सभा में उठाये जाने वाले प्रश्‍न के संबंध में विचार विमर्स किया गया। वक्‍ताओं ने राजनीतिक दबाव के चलते माझी समाज को परेशान करने की नीति तैयार की गयी है इससे विंध्‍य क्षेत्र का समस्‍त माझी समाज बेेहद नाराज है। महासंघ के प्रबंध संचाल ने जानकारी देते  हुए बताया कि माझी समस्‍या के निराकरण के लिये संघ ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है जिसक अनुसार माझी की उप जातियों मल्‍लाह, केवट एवं नाविक को उपजाति के रूप में जोडे जाने की प्रार्थना की गई है। सभी वक्‍ताओं में श्री जी पी माझी श्री पारषनाथ माझी श्री भइयालाला केवट श्री इन्‍द्रमनि माझी श्री शिवपाल माझी  श्री आर0एस0माझी श्री सुनील कश्‍यप श्री सतीश केवट श्री रामेश्‍वर प्रसाद केवट श्री राजकरण केवट श्री रामसखा माझी आदि सभी ने माझी समस्‍या को हल कराने हेतु यदि उच्‍च न्‍यायालय तक जाना पडे तो जाने का संकल्‍प दोहराया।  सभी माझी समस्‍या को हल कराने हेतु न्‍यायपालिका एव कार्यपालियका पर एक साथ दवाव बनाने की रणनीति पर विचार विमर्स किया।                                                                                                                                                            कार्यक्रम के कुछा छायाचित्र                                                         














                 















No comments:

Post a Comment

14 मार्च 2021 को सिजेहटा में महासंघ का जन जागरूकता सम्मेलन संपन्न हुआ

14 मार्च को महासंघ की जिला समिति सतना के तत्वाधान में महासंघ के जन जागरूकता सम्मेलन का आयोजन सेजहटा गॉव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अत...